बलिया के SDM साहब ने कुत्ते के काटने पर मांगी 8 दिन की लीव, DM को लिखा- "साइन करने लायक भी नहीं बचा", लेटर होने लगा वायरल

बलिया के बैरिया में तैनात SDM आलोक प्रताप सिंह को उनके पालतू कुत्ते ने पिता को बचाने के दौरान बुरी तरह काट लिया. जिसके बाद उनकी छुट्टी की अर्जी वायरल हो गई. इस घटना के चलते प्रशासन ने उनके ठीक होने तक उनकी जगह दूसरे अधिकारी को तैनात कर दिया है.

ADVERTISEMENT

बलिया SDM आलोक
बलिया SDM आलोक
google news

मैं अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहा हूं. डॉक्टरों ने मुझे किसी अच्छे अस्पताल में इलाज करने की सलाह दी है. इसलिए मुझे 6 मार्च से 13 मार्च तक की छुट्टे दे दें.... बलिया में SDM आलोक प्रताप सिंह को उनके ही पालतू कुत्ते ने काट लिया. जिसकी वजह से उन्होंने DM से 8 दिन की छुट्‌टी मांगी, लेकिन इस बीच काम के दवाब की वजह से उनका तब्दला ही कर दिया गया.