बांदा में शर्मसार हुए रिश्ते: मां और भाई ने 1.38 लाख में किया शादीशुदा बेटी का सौदा, हरियाणा में कराई जबरन शादी

बांदा में एक मां और भाई ने अपनी विवाहित बेटी को 1.38 लाख रुपये में हरियाणा के लोगों को बेच दिया. पीड़िता को धोखे से बांदा लाया गया और वहां से हरियाणा ले जाकर उसकी जबरन शादी कराई गई.

ADVERTISEMENT

banda
banda
google news

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवता और मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है. यहां एक मां और भाई ने मिलकर अपनी शादीशुदा बेटी का सौदा कर दिया. आरोप है कि युवती को हरियाणा ले जाकर 1 लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया गया और उसकी जबरन शादी करवा दी गई.