'फेरी वाले ने आवाज लगाई...आईसक्रीम ले लो'...इतनी सी बात पर भड़का शंकर यादव सिर धड़ से अलग कर जलाने लगा, डरकर भागने लगे लोग
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिल दहला देने वाली वारदात. टिकैतनगर थाना इलाके में एक अधेड़ शख्स ने मामूली विवाद में आइसक्रीम विक्रेता का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

फेरीवाले की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली है. एक फेरीवाले पर भड़के अधेड़ शख्स ने धारदार हथियार से उसका सिर ही धड़ से अलग कर दिया. आरोपी ने हत्या करने के बाद सिर जला दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अरोपी शंकर यादव (50) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.