बाराबंकी: गैस सिलेंडर नहीं भरवाया तो 5 महीने के बच्चे संग घर छोड़कर निकली पत्नी, पति मांग रहा माफी
बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला अपने 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई. पति पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला.
ADVERTISEMENT

barabanki
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मामूली घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक महिला अपने 5 महीने के मासूम बच्चे को लेकर घर से चली गई. विवाद की जड़ सिर्फ इतनी थी कि पति ने रसोई गैस का सिलेंडर नहीं भरवाया था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया. अब बेबस पति अपनी पत्नी से वापस आने की गुहार लगा रहा है.