हाथ में कलावा पहन लड़कियों को प्यार का झांसा देता था अजफरुल...300 युवतियों से ब्लैकमेलिंग और रेप की होश उड़ा देने वाली कहानी आई सामने
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आए अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के काले कारनामों ने सभी को हिला दिया है. आरोपी पर 300 से ज्यादा युवतियों को प्यार के जाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और देह व्यापार में धकेलने का आरोप है. जानिए कलावा पहनकर हिंदू बनकर भरोसा जीतने, वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

अजफरुल पर 300 लड़कियों के साथ प्रेम जाल में फंसाकर पर ब्लैकमेल करने के आरोप
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी चौंका दिया है. यहां एक शातिर युवक जिसका नाम अजफरुल हक उर्फ प्रिंस बताया जा रहा है, उसपर और गिरोह पर 300 से ज्यादा लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार जैसे कामों में धकेलने का आरोप है. बताया जा रहा है कि अजफरुल पहले लड़कियों को अपने प्यार जाल में फंसाता, फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. आरोपी खुद को हिंदू बताता और लड़कियों को विश्वास दिलाने के लिए हाथ में कलावा तक पहनता था. जब से यह मामला सामने आया तब से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.