UP BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह बने उपाध्यक्ष, कई दिग्गजों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपनी नई संगठन सूची जारी कर दी है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इससे पहले उनके बड़े बेटे पंकज सिंह इस पद पर थे. नई टीम में कुल 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP BJP New List 2026: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई सांगठनिक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से इस नई सूची को जारी किया है. इस नई टीम में कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है, तो वहीं कई नए चेहरों को मौका देकर चौंकाया भी गया है.