UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा रिजल्ट; यहां जानें हर अपडेट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 52 लाख छात्रों का इंतजार 25 अप्रैल तक खत्म हो सकता है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय नतीजों का ऐलान कर सकता है. छात्र अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजी लॉकर के माध्यम से भी देख सकेंगे.
ADVERTISEMENT

UP Board result 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. सीबीएसई के नतीजे घोषित होने के बाद अब सबकी नजरें यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर टिकी हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और अब कभी भी नतीजों का ऐलान किया जा सकता है.