UP Board 10th और 12th रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 50 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द होगा खत्म

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट को लेकर सचिव भगवती सिंह ने दी बड़ी जानकारी. बोले कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद प्रोसेसिंग का काम हुआ तेज हो गया है. जानें कब आएगा 50 लाख छात्रों का परिणाम.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं 2026 परीक्षा में शामिल 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होगा. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होगा. उन्होंने कहा है कि कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद इस समय टेबुलेशन और प्रोसेसिंग किया जा रहा है. उनके मुताबिक मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगेगा.