UP Board Result: मैथ में 99 और केमिस्ट्री में 95...UP 10th की टॉपर रहीं प्राची निगम ने पास किया इंटर, जानें कितने आए नंबर
UP Board Result: यूपी बोर्ड 2024 की हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम ने 12वीं में 91.20% अंक हासिल किए हैं. मैथ में 99 नंबर लाने वाली प्राची इंग्लिश में कम नंबरों की वजह से मेरिट लिस्ट में आने से चूक गईं. पिछले साल बॉडी शेमिंग का शिकार हुई प्राची अब इंजीनियर बनकर अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं.
ADVERTISEMENT

Prachi Nigam
Prachi Nigam 12th Result: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. रिजल्ट जारी होते ही हर किसी की नजरें पिछले साल की हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम पर टिक गईं. प्राची वही छात्रा हैं, जिन्होंने 2024 में न सिर्फ टॉप किया था, बल्कि अपनी सादगी और चेहरे के बालों की वजह से सोशल मीडिया पर 'बॉडी शेमिंग' का भी सामना किया था. अब प्राची ने इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास कर ली है.