UP Board Result 2026 Date : अब इंतजार हुआ खत्म, 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे देखें

UP Board Result Date: UP Board 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. 23 अप्रैल को शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Board Result
UP Board Result
google news

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है. दरअसल, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सचिव भगवती सिंह ने बयान जारी कर बताया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा. उन्होने बताया कि इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है.