UP Cabinet: विभाग मिलते ही अखिलेश यादव के 'तंज' पर भड़के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, शिवपाल यादव का नाम लेकर किया बड़ा पलटवार!

अखिलेश यादव ने विभागों के बंटवारे पर सोशल मीडिया पर लिखा- आन गांव का सिद्ध, अपने लोग फिस. कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने अखिलेश यादव के इस बयान का करारा जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव- मनोज पांडे
अखिलेश यादव- मनोज पांडे
google news

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार रविवार, 17 मई को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया. विभागों की लिस्ट सामने आते ही उन तमाम कयासों पर विराम लग गया है. जिनमें पुराने मंत्रियों से विभाग छीनकर नए मंत्रियों को दिए जाने की बात कही जा रही थी. इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे को एक बेहद भारी-भरकम और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनोज पांडे को विभाग मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए तंज कसा, जिस पर अब कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे का तीखा काउंटर अटैक सामने आया है.