यूपी में पत्रकार, डॉक्टर, वकील और शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान! योगी सरकार देने जा रही फ्लैट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए आवासीय योजनाएं विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है. सरकार अब माफियाओं की जब्त संपत्तियों पर बहुमंजिला मकान बनाकर उन लोगों को देगी जिनके पास अपनी जमीन नहीं है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत अब प्रदेश में वकील, डॉक्टर, टीचर और पत्रकारों को आवासीय योजन के जरिए हाईराइज बिल्डिंग में फ्लैट दिए जाएंगे. सीएम ने कहा कि इस योजना को हर जिले में लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन माफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा था, उन्हें अब मुक्त कराकर उपयोग में लाया जाएगा. वहीं जहां पर ऐसी जमीन बची हुई है उसे भी खाली करवाकर इस्तेमाल किया जाएगा.