पंजाब के बाद अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हो सकता है बड़ा बदलाव, अजय राय की जगह इस महिला नेत्री को मिल सकती है जिम्मेदारी!

UP Congress News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बदलने की चर्चा तेज है. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की अजय राय से मुलाकात के बाद रामपुर खास से विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है. तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

UP Congress President
अजय राय के हाथ से जा सकती है यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी(फाइल फोटो)
Google CTA

आगामी साल 2027 में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इसे लेकर अभी से ही पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां राजा वड़िंग ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की चर्चा है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को जल्द ही पद से हटाकर संगठन में बदलाव किया जा सकता है. इसके साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है. विस्तार से जानिए पूरी बात.