UP चुनाव से पहले सरगर्मी! AIMIM के पूर्व प्रवक्ता असीम वकार की राहुल गांधी से मुलाकात, सियासी मायने अहम

UP Politics 2026: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के पूर्व मुख्य प्रवक्ता सैयद असीम वकार की कांग्रेस में एंट्री और राहुल गांधी से मुलाकात चर्चा में है. लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के बाद असीम वकार ने राहुल गांधी को 'भावी प्रधानमंत्री' बताया. कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके इस बयान के यूपी चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की राजनीति के क्या मायने हैं, जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Politics 2026
UP Politics 2026
Google CTA

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दो दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यूपी कांग्रेस की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया. इस स्वागत समारोह में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के साथ हाल ही में एआईएमआईएम (AIMIM) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सैयद आसिम वकार भी मौजूद थे. इस दौरान असीम वकार ने राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए राहुल गांधी को 'भावी प्रधानमंत्री' करार दिया.