UP Election 2027: यूपी में फिर बनेगी NDA की सरकार या कोई नया दल मारेगा बाजी? Matrize फाउंडर मनोज सिंह ने खोले सियासी राज

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों को लेकर Matrize के ताजा सर्वे में NDA को 245-265 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि INDIA गठबंधन को 135-155 सीटें मिल सकती हैं. Matrize फाउंडर मनोज सिंह ने कुर्मी-कोइरी, यादव-मुस्लिम, ब्राह्मण और SC वोटरों के रुख के साथ अखिलेश यादव और राहुल गांधी की रणनीति पर भी बात की. जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

UP Election Survey
UP Election Survey
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इसी लेकर सरगर्मी अभी से ही अपने चरम पर है और हर दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच न्यूज तक के खास कार्यक्रम साप्ताहिक सभा में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और Matrize के फाउंडर मनोज सिंह के बीच इसी चुनाव को लेकर खास बातचीत हुई. इस चर्चा में राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों के सियासी मिजाज और अलग-अलग क्षेत्रों के रुझानों को गहराई से टटोला गया है. आइए विस्तार से जानते है आखिर क्या कहता है Matrize का ताजा सर्वे और मनोज सिंह ने क्या-कुछ बताया.