UP Election: कांग्रेस ने सपा के सामने रख दी 150 सीटों की डिमांड? ऐसे बना रहे प्लान? यहां फंसा पेंच

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन तय है, लेकिन कांग्रेस की 150 सीटों की मांग और मजबूत सीटों के चयन को लेकर 5 प्रमुख जिलों में पेंच फंसा हुआ है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी- अखिलेश यादव
राहुल गांधी- अखिलेश यादव
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच 'इंडिया गठबंधन' (INDIA Alliance) तो तय माना जा रहा है, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर घमासान शुरू हो गया है. कांग्रेस ने गठबंधन के तहत 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी जताई है, जबकि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 85 से 90 सीटें ही देने के मूड में है.