UP Election Survey: 2027 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा कौन? ताजा सर्वे में जानिए

UP Election Survey 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोट वाइब का ताजा सर्वे सामने आया है. सर्वे में योगी आदित्यनाथ 43.4% के साथ मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बने हैं, जबकि अखिलेश यादव को 35.5% लोगों का समर्थन मिला है. वहीं वोट शेयर में BJP गठबंधन 41.8% और सपा गठबंधन 38.7% के साथ मुकाबले में हैं. जानिए यूपी की जनता का मूड और सर्वे के सभी आंकड़े.

ADVERTISEMENT

UP Election Survey 2027
UP Election Survey 2027
Google CTA

उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनावी ऐलान से पहले ही एक ओर जहां नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर पार्टी जमीनी स्तर पर भी तैयारियों में जुट गई है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दावा कर रही है कि वह उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही, तो वहीं समाजवादी पार्टी इस बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है. ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में अब किसकी सरकार बनेगी और राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सियासी गहमागहमी के इस माहौल के बीच वोट वाइब के एक सर्वे कर जनता का मूड जानने की कोशिश की और अब इस सर्वे के नतीजे भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे के ताजा आंकड़े और जानिए उत्तर प्रदेश की जनता के मन में क्या-कुछ है.