UP Free Tablet Yojna: योगी सरकार छात्रों देगी FREE और स्मार्टफोन, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है इसका पूरा प्रोसेस
UP Free Tablet Scheme: उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 में युवाओं के लिए बड़ा डिजिटल तोहफे का ऐलान किया है. राज्य सरकार ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत 40 लाख छात्रों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन देगी. ऐसे में यहां जानिए कौन होंगे पात्र, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, क्या है पूरा प्रोसेस.
ADVERTISEMENT

UP Free Tablet Yojana (प्रतीकात्मक फोटो)
UP free tablet yojana: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. इस बार का बजट 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है. बजट में लड़कियों, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. खास बात यह रही कि सरकार ने शिक्षा, मेडिकल और रोजगार को प्राथमिकता दी है.