'10 लाख कहो या 25 लाख, जितनी भीड़ कहोगे खड़ी कर देंगे', गौ रक्षा यात्रा के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सरकार को खुली चुनौती
Swami Avimukteshwaranand Saraswati news: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा यात्रा के दौरान सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों के पीछे जनसमर्थन पर सवाल है तो सरकार संख्या तय कर दे, वे 1 लाख से लेकर 25 लाख तक लोगों की भीड़ खड़ी करने को तैयार हैं. यात्रा के दौरान उन्होंने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग दोहराई और राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand Saraswati
उत्तर प्रदेश में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए निकाली जा रही गौ रक्षा यात्रा अपने चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है. तीर्थ स्थल नैमिषारण्य (सीतापुर) पहुंची इस यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार और विरोधियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर सरकार को लगता है कि उनकी मांग के पीछे जनसमर्थन नहीं है, तो वे संख्या बता दें- वे लाखों की भीड़ खड़ी करने को तैयार हैं. विस्तार से जानिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने क्या-कुछ कहा है.