हापुड़: सगी मां ने अपनी ही अफसर बिटिया के खिलाफ करवा दी गंभीर धाराओं में केस दर्ज, रिश्वत लेने से जमीन हड़पने तक लगाए कई गंभीर आरोप
हापुड़ की जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी पर उनकी ही सगी मां ने रिश्वत की काली कमाई छिपाने के लिए उनके बैंक खाते का इस्तेमाल करने और फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

हापुड़ से रिश्वत लेने का मामला
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग मां को अपनी ही अफसर बेटी के खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा है. हापुड़ जिले में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सीमा चौधरी पर उनकी सगी मां ने रिश्वत की काली कमाई छिपाने के लिए उनके बैंक खाते का इस्तेमाल करने, फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने की साजिश रचने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. सहारनपुर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी अफसर बेटी समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
