यूपी में बारिश का कहर, 26 जिलों में स्कूल बंद, कुछ जगह 27 सितंबर को भी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी समेत कई जिलों में 12वीं तक छुट्टी है. कुछ जगह 8वीं तक स्कूल बंद हैं. बाराबंकी में 27 सितंबर को भी छुट्टी रहेगी. श्रावस्ती में राप्ती नदी को लेकर हाई अलर्ट है.

ADVERTISEMENT

UP School Closed
UP School Closed
Google CTA

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, एटा, हापुड़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और गोंडा समेत कई जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे. कुछ जिलों में 27 सितंबर को भी छुट्टी रहेगी.