UP: पति ने अपने दांतों से काट डाले होंठ...अस्पताल में लगे 16 टांके, वजह जान कहेंगे- 'धिक्कार है'
UP: मथुरा के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के होंठ दांतों से काट दिए. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर AI से बनाई गई है.
UP: मथुरा के एक गांव में घरेलू विवाद के चलते हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के होंठ दांतों से काट दिए. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने महिला के होंठ पर 16 टांके लगाए. मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित में अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई, क्योंकि वह बोलने की स्थिति में नहीं थी. उसने पति के साथ-साथ अपने देवर और सास के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है.