कौन हैं IAS रिंकू सिंह राही जिन्होंने दे दिया इस्तीफा, सिस्टम के समानांतर अलग सिस्टम चलने को बताई वजह!

यूपी कैडर के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सेवा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाते हुए और एसडीएम रहते हुए वायरल वीडियो के विवाद से लेकर इस्तीफे तक, जानें पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
रिंकू सिंह का कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए का वीडियो हो गया था वायरल.
Google CTA

यूपी कैडर के आईएएस रिंक सिंह राही ने इस्तीफा देकर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा है कि जिस एग्जाम को पास कर IAS बनने का ख्वाब अधिकतर युवाओं का होता है उस जॉब से रिंकू सिंह ने आखिर रिजाइन क्यों कर दिया.