'गहने बंदर लेकर भाग गाए....' दहेज हत्या के मामले में मालखाने में जमा गहनों को लेकर लखीमपुर पुलिस का अजीब तर्क !

दहेज हत्या के मामले में एक विवाहिता के पोस्टमार्ट के बाद उसके गहने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर थाने के मालखाने में जमा थे. मामले में बरी होने के बाद जब पति ने गहने के लिए अर्जी दी तो पुलिस के तर्क पर अदालत ने कहा कि ये विश्वास करने योग्य नहीं है. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दहेज हत्या के केस में लखीमपुर थाने के मालखाने में रखे गहने बंदर उड़ा ले गए. ये कहना है लखीमपुर पुलिस का. पुलिस ने ये दावा अदालत में किया है. पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल कर दी है. पुलिस ने ये भी कहा है कि उस वक्त के मालखाना इंचार्ज की मौत हो चुकी है. ऐसे में अब जांच भी संभन नहीं है. यहीं नहीं कोर्ट के आदेश में मालखाना इंचार्ज का जो नाम बताया गया वो पुलिस ने प्रेस को दिए बयान में नहीं बताया बल्कि दूसरा नाम बता दिया. अब सवाल ये है कि उस वक्त के मालखाना इंचार्ज कौन थे जो अब नहीं रहे.