Viral Video: प्रेमी के फरार होने का था पत्नी का पूरा प्लान, पतिने 22 किलोमीटर तक किया पीछा, फिर सास ने ऐसे सिखाया सबक

ललितपुर बस स्टैंड पर प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति और उसके घरवालों ने 22 किलोमीटर पीछा करके रंगे हाथों दबोच लिया. इसके बाद बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां गुस्से में आई सासू मां ने प्रेमी और बहू पर चप्पलों की बौछार कर दी.

ADVERTISEMENT

ललितपुर बस स्टैंड का वीडियो वायरल
ललितपुर बस स्टैंड का वीडियो वायरल
google news

उत्तर प्रदेश के ललितपुर बस स्टैंड पर बीते दिनों एक ऐसा हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग अपनी बसें छोड़कर तमाशा देखने खड़े हो गए. घर से चुपके से भागे एक प्रेमी जोड़े को पति और उसके घरवालों ने बीच रास्ते में ही दबोच लिया. इसके बाद बीच सड़क पर सासू मां का ऐसा गुस्सा फूटा कि उन्होंने महज एक मिनट के भीतर प्रेमी और अपनी बहू पर चप्पलों की बारिश कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.