UP MLC Election 2026: यूपी की 11 विधान परिषद सीटों पर बज गया बिगुल, अक्टूबर में इस तारीख को पड़ेंगे वोट
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक) के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी और संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP MLC Election
उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में विधान परिषद की 11 सीटों पर नए चेहरे चुनने के लिए चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप स्नातक या शिक्षक मतदाता हैं तो आपकी बारी बहुत जल्द आने वाली है. प्रदेश में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसकी वजह से इन सीटों पर फिर से चुनाव कराए जा रहे हैं.
