UP का अनोखा गांव, जहां कोई नहीं करता अपनी बेटी की शादी, हैरान कर देगी वजह
महोबा के मुहरा गांव में 'हर घर जल' योजना के तहत करोड़ों की टंकी बनने के बावजूद ढाई-तीन साल से पानी की एक बूंद नहीं आई है. पानी के इस भीषण संकट के कारण कोई भी अपनी बेटी की शादी इस गांव में नहीं करना चाहता, जिससे गांव के करीब 30-40 लड़के कुंवारे बैठे हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश से आया हैरान करने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला और सरकारी दावों की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर बसे एक गांव में युवा शादी के लिए तरस रहे हैं. गांव में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं. पानी के इसी विकराल संकट के चलते इस गांव के लड़के कुंवारे रहने को मजबूर हैं, क्योंकि कोई भी पिता इस गांव में अपनी बेटी की शादी करने को तैयार नहीं है.