UP: महोबा में NEET की छात्रा का अपहरण, 16 दिन बनाए रखा बंधक, सिगरेट से दागा और जबरदस्ती की शादी, ऐसे हुआ खुलसा

महोबा में नीट की छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाया गया, जहां उसे नशे के इंजेक्शन देने, सिगरेट से दागने और भाई को मारने की धमकी देकर जबरन शादी रचाने जैसी अमानवीय यातनाएं दी गईं.

ADVERTISEMENT

NEET की छात्रा के साथ दुष्कर्म
NEET की छात्रा के साथ दुष्कर्म
google news

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत और कानून व्यवस्था को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही एक 25 वर्षीय छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. इसके बाद आरोपियों ने उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पीड़िता को हर 2 घंटे में नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे, सिगरेट से दागा जाता था और भाई को जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी तक रचाई गई.