UP MLC Election: कौशांबी में BJP जिलाध्यक्ष और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक, सपा एजेंट ने लगाया जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक MLC चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक के मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ. सपा की झंडे लगी गाड़ियों को लेकर BJP जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और ड्यूटी पर तैनात दरोगा के बीच तीखी बहस हुई. वहीं, सपा एजेंट जितेंद्र सरोज ने जिलाध्यक्ष पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

UP MLC election: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक MLC चुनाव के दौरान नेवादा ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया. मतदान केंद्र परिसर में समाजवादी पार्टी की गाड़ियां देखकर बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य मौके पर पहुंचे. इस दौरान उनकी ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा से तीखी नोकझोंक हुई. बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दरोगा पर सपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उन्हें सपा का एजेंट तक बता दिया.
BJP जिलाध्यक्ष ने SP को किया फोन, दरोगा पर लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र परिसर में सपा के झंडे लगी गाड़ियां खड़ी थीं. इसे लेकर धर्मराज मौर्य ने पुलिस से गाड़ियों को वहां से हटाने और कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने एसपी को फोन कर दरोगा को वहां से हटाने और गाड़ी सीज करने की बात भी कही. बीजेपी जिलाध्यक्ष का आरोप था कि दरोगा सपा के पक्ष में काम कर रहे थे.
सपा एजेंट ने लगाया जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
वहीं, समाजवादी पार्टी के एजेंट जितेंद्र सरोज ने बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. मतदान के दौरान हुए इस घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. धर्मराज मौर्य का कहना है कि मतदान केंद्र परिसर में सपा के झंडे लगी कुछ गाड़ियां खड़ी थीं, जिन्हें हटाने के लिए उन्होंने पुलिस से कहा था.
