UP MLC Election Result 2026 LIVE: गोरखपुर में BJP के ध्रुव त्रिपाठी आगे, मेरठ में श्रीचंद शर्मा की बढ़त, जानें क्या है ताजा अपडेट
UP MLC Election Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी पहले राउंड के आधिकारिक आंकड़ों में आगे हैं. मेरठ में भी बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, आगरा में सपा प्रत्याशी ने मतगणना रोकने का आरोप लगाया है. जानिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना से जुड़े सभी बड़े अपडेट.
ADVERTISEMENT

UP MLC Election Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर पहले राउंड की आधिकारिक गिनती के बाद बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी को 3,813 वोट मिले हैं. निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 3,703 और सपा के संजयन त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले हैं. इस तरह ध्रुव त्रिपाठी 110 वोटों से आगे हैं.
मेरठ शिक्षक सीट पर तीसरे राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, आगरा शिक्षक सीट पर पहले राउंड में सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल को 5,491 और बीजेपी के हरीकिशोर तिवारी को 4,441 वोट मिले थे. हालांकि, सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने प्रशासन पर मतगणना रोकने और धांधली के आरोप लगाए हैं. आगरा स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी शशांक यादव को मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं देने की शिकायत भी सामने आई है.
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आगे बताए गए हैं, जबकि सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर पीछे हैं. लखनऊ शिक्षक सीट पर शुरुआती रुझानों में सपा के सुशील कुमार और बीजेपी के उमेश द्विवेदी के बीच मुकाबला है. गोरखपुर में मतपेटिका की सील को लेकर भी मामला सामने आया था. मतगणना के सभी ताजा अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
इस लाइव ब्लॉग में जानिए यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना से जुड़े ताजा अपडेट, निर्वाचन क्षेत्रवार जानकारी और नतीजों की हर अहम खबर...
- 07:54 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026: गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव में BJP के ध्रुव त्रिपाठी 3813 वोटों के साथ आगे
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहले राउंड की मतगणना के बाद आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं. बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी को 3,813 वोट मिले हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 3,703 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं, सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को 2,744 और निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह को 752 वोट मिले हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ध्रुव त्रिपाठी 110 वोटों से आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में कुल 14,000 मतों की गिनती पूरी हुई है.
- 07:38 PM • 27 Oct 2026
Bihar MLC Election Result: पूर्णिया MLC चुनाव के दूसरे राउंड में BJP के डॉ. एनके यादव आगे, RJD के नितेश कुमार पीछे
Bihar MLC Election Result 2026 LIVE Updates: पूर्णिया में दूसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. एनके यादव 4,939 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. वहीं, RJD के नितेश कुमार को 3,537 वोट मिले हैं, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन 2,720 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
- 07:12 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026: मेरठ शिक्षक MLC चुनाव: तीसरे राउंड के बाद BJP के श्रीचंद शर्मा 8000 वोटों से आगे, सपा पीछे
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: मेरठ शिक्षक खंड MLC चुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. अब तक बीजेपी को सपा प्रत्याशी नितिन कुमार तोमर से करीब 8,000 वोटों की बढ़त मिली है. सपा प्रत्याशी को अब तक 3,000 वोट मिले हैं.
- 05:59 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026: बरेली-मुरादाबाद MLC चुनाव के पहले राउंड में BJP के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आगे, सपा प्रत्याशी पीछे
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. शुरुआती नतीजों में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आगे चल रहे हैं, जबकि सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर पीछे हैं.
- 04:59 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026: सपा चीफ ने लगाया मतगणना रोकने का आरोप लगाया, चुनाव आयोग से की निष्पक्ष काउंटिंग की मांग
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: समाजवादी पार्टी ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि आगरा खंड में सपा प्रत्याशी के आगे चलने के बीच प्रशासन ने काउंटिंग रोक दी है. सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है.
एक अन्य पोस्ट में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी, चुनाव आयोग और प्रशासन पर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए. पार्टी ने वोटर लिस्ट, मतदान और मतगणना के दौरान कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया है. ये आरोप समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए हैं.
- 04:17 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Result 2026: लखनऊ शिक्षक MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सपा और BJP के बीच कांटे की टक्कर
UP MLC Election Result 2026 LIVE: लखनऊ खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी सुशील कुमार और बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. पहले बंडल की गिनती के दौरान करीब 30 वोटों के अंतर की बात सामने आई. इसके बाद दूसरे बंडल की गिनती भी शुरू हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दूसरे बंडल की गिनती के दौरान बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं. फिलहाल ये शुरुआती रुझान हैं और मतगणना जारी है.
- 04:07 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Result 2026: मेरठ शिक्षक MLC चुनाव में बीजेपी के श्रीचंद शर्मा आगे, सपा प्रत्याशी से 2655 वोटों की बढ़त
UP MLC Election Result 2026 LIVE: मेरठ शिक्षक खंड सीट पर मतगणना के दौरान बीजेपी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा आगे चल रहे हैं. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 3,895 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 1,240 वोट मिले हैं. इस तरह श्रीचंद शर्मा 2,655 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.
- 04:01 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026 LIVE: सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने प्रशासन पर लगाए आरोप, बोले- आधे घंटे से रुकी है मतगणना
UP MLC Election Result 2026 LIVE: आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने एक बार फिर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने करीब आधे घंटे से मतगणना रोक रखी है. शिकायत करने के बावजूद काउंटिंग दोबारा शुरू नहीं की गई. आकाश अग्रवाल ने मतदान के बाद अब मतगणना में भी धांधली का आरोप लगाया है.
- 03:14 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Result 2026: आगरा शिक्षक सीट पर पहले राउंड में सपा के आकाश अग्रवाल, BJP के हरीकिशोर तिवारी से आगे
UP MLC Election Result 2026 LIVE: आगरा शिक्षक खंड सीट पर मतगणना के पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है. पहले राउंड में कुल 14,000 मतों की गिनती हुई. इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 5,491 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी इंजीनियर हरीकिशोर तिवारी को 4,441 मत प्राप्त हुए. पहले राउंड की गिनती के बाद सपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे.
- 12:58 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Result 2026: जीत के बाद गोरखनाथ मंदिर नहीं जाएंगे सपा के MLC प्रत्याशी संजयन, BJP में वापसी पर भी दिया ये जवाब
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं. मतगणना के दिन उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है. वहीं, जीत के बाद गोरखनाथ मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंदिर बहुत सारे हैं, वह किसी मंदिर में जा सकते हैं. मंदिर उनके हृदय में है और वह भगवान को अपने मन में स्थापित करते हैं.
BJP में वापसी के सवाल पर क्या बोले संजयन?
डॉ. संजयन त्रिपाठी से जब पूछा गया कि क्या जीतने के बाद वह बीजेपी में वापस जाएंगे, तो उन्होंने इस सवाल को अप्रासंगिक बताया. उन्होंने साफ कहा कि दूर-दूर तक ऐसा कोई विचार नहीं है. उन्होंने कहा, "राजनीति जब तक करूंगा, समाजवादी करूंगा. जिस दिन मन ऊब जाएगा, उस दिन छोड़ दूंगा."
पुरानी पेंशन और मानदेय के मुद्दे पर जताया भरोसा
डॉ. संजयन ने कहा कि इस बार शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली, मानदेय और सेवा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मतदान किया है. उनके मुताबिक, पहले शिक्षक संगठनों के बीच गुटबाजी चुनाव में हावी रहती थी, लेकिन इस बार शिक्षकों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन और मानदेय के मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति दी है.
उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने वाले शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि छुट्टी के दिन भी बड़ी संख्या में शिक्षक वोट डालने पहुंचे. उनके अनुसार, इस चुनाव में 79.3 फीसदी मतदान हुआ, जो मतदाताओं के उत्साह और भरोसे को दर्शाता है.
- 12:12 PM • 27 Oct 2026
UP MLC Election Result 2026 LIVE Updates: गोरखपुर में स्ट्रांग रूम से निकला एक बॉक्स नहीं था सील, किनारे रखा गया
UP MLC Election Result 2026 LIVE: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक मतपेटिका की सील टूटी होने का मामला सामने आया. इसके बाद मतगणना केंद्र पर हलचल तेज हो गई. निर्दलीय प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम से निकला एक बॉक्स सील नहीं था. फिलहाल उस बॉक्स को अलग किनारे रख दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को इस पर कोई आपत्ति नहीं है और यह मानवीय भूल भी हो सकती है. बॉक्स को लेकर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा.
इनपुट: गजेंद्र त्रिपाठी
- 10:13 AM • 27 Oct 2026
गोरखपुर में सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी को जीत का भरोसा
गोरखपुर में सपा उम्मीदवार संजय त्रिपाठी ने चुनाव में अपनी जीत की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि इस बार पिछले चुनाव की तुलना में करीब 9 से 10 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. संजय त्रिपाठी ने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को अपने चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा बताया. उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली और बिना सरकारी सहायता वाले संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग उठाई. उनके मुताबिक, शिक्षकों से जुड़े ये मुद्दे उनके लिए बेहद अहम हैं.
- 10:05 AM • 27 Oct 2026
लखनऊ शिक्षक सीट पर उमेश द्विवेदी की हैट्रिक पर नजर, सपा से मुकाबला
लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने उमेश द्विवेदी को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. उनके सामने सपा के सुशील कुमार पटेल की चुनौती है. दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में शिक्षकों के बीच उनकी पकड़ को अहम माना जा रहा है. उमेश द्विवेदी इससे पहले 2014 और 2020 में इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं. अब वह तीसरी बार जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में हैं. वहीं, सपा के सुशील कुमार पटेल भी उन्हें चुनौती दे रहे हैं. इस सीट पर 50.92 प्रतिशत मतदान हुआ था.
- 09:27 AM • 27 Oct 2026
मेरठ शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा की साख दांव पर
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने मौजूदा एमएलसी श्रीचंद शर्मा पर फिर भरोसा जताया है. उनके सामने समाजवादी पार्टी के नितिन कुमार तोमर हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सीट पर दोनों दलों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. 2020 के चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने ओमप्रकाश शर्मा गुट के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को खत्म करते हुए जीत हासिल की थी. अब भाजपा उन्हें दोबारा जिताकर अपनी पिछली सफलता कायम रखना चाहेगी. इस सीट पर 60.801 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
- 09:25 AM • 27 Oct 2026
बरेली-मुरादाबाद सीट पर 17 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
यूपी विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर इस बार 17 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. भाजपा ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को मैदान में उतारा है, जबकि सपा की ओर से हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर उम्मीदवार हैं. इस सीट का परिणाम रोहिलखंड क्षेत्र में दोनों पार्टियों के लिए अहम माना जा रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने इस सीट पर खास जोर दिया था. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने खुद मोर्चा संभाला, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां जनसभा की. इस निर्वाचन क्षेत्र में करीब 4,000 मुस्लिम शिक्षक मतदाता हैं. मतदान के दौरान कुल 73.69 प्रतिशत वोट पड़े. अब मतगणना के साथ सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.
- 09:20 AM • 27 Oct 2026
वाराणसी शिक्षक सीट पर BJP और सपा में मुकाबला, 68.21% मतदान
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार भाजपा ने अपना आधिकारिक उम्मीदवार मैदान में उतारा है. यहां भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा और समाजवादी पार्टी के लालबिहारी यादव के बीच मुकाबला है. लालबिहारी यादव मौजूदा एमएलसी हैं और अपनी सीट बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव यानी 2020 में भाजपा ने इस सीट पर अपना आधिकारिक प्रत्याशी नहीं उतारा था. पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार चेतनारायण सिंह को समर्थन दिया था, लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे. इस बार भाजपा ने सीधे अपना उम्मीदवार उतारा है. इस सीट पर कुल 68.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
- 09:16 AM • 27 Oct 2026
आगरा शिक्षक सीट पर मुकाबला चर्चा में, आकाश अग्रवाल का वीडियो हुआ था वायरल
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव चर्चा में रहा. भाजपा ने कर्मचारी नेता इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के आकाश अग्रवाल से है. आकाश अग्रवाल को पहले भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी. टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा. मतदान के दिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह रोते हुए हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने की बात कहते नजर आए थे.
- 09:15 AM • 27 Oct 2026
11 सीटों में पहले BJP के पास 6 और सपा के पास थीं 3 सीटें
यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रही मतगणना को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है. इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए अपनी राजनीतिक ताकत परखने के मौके के तौर पर भी देखा जा रहा है. चुनाव से पहले इन 11 सीटों में से 6 पर भाजपा, 3 पर सपा का कब्जा था. वहीं, एक सीट निर्दलीय और एक शिक्षक गुट के पास थी.
- 09:14 AM • 27 Oct 2026
यूपी MLC चुनाव में 23 अक्टूबर को हुई थी वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया था. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि 152 उम्मीदवार मैदान में थे. मतदान के दौरान कुल 55.24 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी.
- 09:10 AM • 27 Oct 2026
एमएलसी चुनाव में कैसे होती है वोटों की गिनती?
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के एमएलसी चुनाव में मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ है. इसलिए यहां ईवीएम की जगह मतपत्रों की गिनती की जाएगी. इसकी प्रक्रिया भी अलग होती है.
- सुबह 8 बजे खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम: चुनाव अधिकारियों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा. इसके बाद सुरक्षा के बीच रखे मतपत्र बाहर निकाले जाएंगे.
- 50-50 मतपत्रों के बंडल बनेंगे: सभी मतपत्रों को एक साथ मिलाया जाएगा. फिर इन्हें 50-50 के बंडल में व्यवस्थित किया जाएगा.
- अलग-अलग टेबलों पर होगी गिनती: मतपत्रों की गिनती के लिए कई टेबलें लगाई जाएंगी. हर टेबल पर तैनात कर्मचारी वोटों की गणना करेंगे.
- अमान्य मतपत्र छांटे जाएंगे: गिनती से पहले उन मतपत्रों को अलग किया जाएगा, जिन पर निर्धारित नियमों के मुताबिक वरीयता दर्ज नहीं की गई है या जो अमान्य पाए जाएंगे.
Load More