बांदा: गैस एजेंसी पर SDM की छापेमारी, 700 सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा

बांदा में गैस किल्लत के बीच एसडीएम की छापेमारी में एक गैस एजेंसी द्वारा 700 से ज्यादा सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है. पोर्टल पर स्टॉक सही दिखाने के बावजूद मौके से सिलेंडर नदारद थे.

ADVERTISEMENT

gas agency raid
gas agency raid
google news

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इन दिनों रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा हुआ है. गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. इस बीच, गैस की कालाबाजारी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने एक गैस एजेंसी पर अचानक छापेमारी की, जहां भारी अनियमितताएं सामने आई हैं.