जिम जाने से करता था मना, नहीं मान रही थी पत्नी.. शक और सनक में मुरादाबादा के शोभित गुप्ता ने ऐसे ले लिया बदला

मुरादाबाद में जिम जाने के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे के हत्थे से मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टिक नहीं पाया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ADVERTISEMENT

मुरादाबाद न्यूज
मुरादाबाद न्यूज
google news

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पति की शक और सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया. शहर के डबल फाटक इलाके में रहने वाले एक स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार डाला क्योंकि उसे पत्नी का जिम जाना पसंद नहीं था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.