UP Panchayat Chunav Update: पंचायत चुनाव टलेंगे या तय समय पर होंगे? मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खुद दी जानकारी
UP Panchayat Chunav Election Date: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे और सरकार पूरी तरह तैयार है.
ADVERTISEMENT

UP Panchayat Chunav Update
UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे और गांव की सरकार चुनने का मौका कब मिलेगा. इसी बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. सुल्तानपुर में दिए गए उनके इस बयान के बाद पंचायत चुनाव टलने की अटकलों पर विराम लग गया है. पंचायती राज मंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि चुनावी मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और सरकार की मंशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा करने की है.