UP Panchayat Election Date: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने तय की चुनाव कराने की समयसीमा
UP Panchayat Election Date: इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही प्रशासकों की नियुक्ति पर भी स्थिति स्पष्ट की गई है.
ADVERTISEMENT

यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
UP Panchayat Election News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की बाट जोह रहे लोगों के लिए प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिया है कि प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए. अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस कार्य के लिए अब आगे कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.
