UP Police: बकरीद को लेकर ASP अनुज चौधरी का सख्त अल्टीमेटम, 'सड़कों पर नमाज और सोशल मीडिया पर लाइव कुर्बानी की तो...'
Anuj Chaudhary on Bakrid: फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में सख्त हिदायत दी है कि बकरीद पर सड़कों पर नमाज प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो पोस्ट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

बकरीद पर सख्त अल्टीमेटम
ASP Anuj Chaudhary News: अपने कड़क और 'राउडी' अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित अधिकारी और फिरोजाबाद के एएसपी (ASP) अनुज चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. आगामी गंगा दशहरा और बकरीद (ईद-उल-अजहा) के त्योहारों को देखते हुए एएसपी अनुज चौधरी ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान किसी भी नियम का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.