UP Police Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, पेपर लीक का फर्जी दावा करने वाले टेलीग्राम चैनल पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून तक 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड और मुफ्त बस सेवा उपलब्ध है. सोशल मीडिया पर पेपर लीक के फर्जी दावों से बचने के लिए भर्ती बोर्ड ने सख्त निगरानी रखी है और उम्मीदवारों को केवल अपनी तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

UP Police Exam
UP Police Exam
google news

उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बड़ी कार्रवाई की है. सूबे के सभी 75 जिलों में आयोजित होने जा रही लिखित परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए भर्ती बोर्ड का सोशल मीडिया सेल पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टेलीग्राम' पर परीक्षा का फर्जी प्रश्न पत्र लीक करने का दावा कर अभ्यर्थियों से अवैध वसूली की कोशिश करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. बोर्ड की शिकायत पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में इस बाबत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.