UP Police Bharti 2026: यूपी में बंपर सरकारी नौकरी! CM योगी का बड़ा ऐलान, 81 हजार पदों पर होगी पुलिस भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वित्तीय वर्ष में 81,000 पुलिस पदों पर भर्ती करने का बड़ा ऐलान किया है. साथ ही, उन्होंने हर तहसील में एक फायर स्टेशन बनाने और भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

MP Government Job
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, योगी सरकार ने प्रदेश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए हैं कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 81,000 पदों पर पुलिस भर्ती की जाएगी.