यूपी चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, तीन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, अभय सिंह ने बताई वजह!

UP Politics News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी बीजेपी में शामिल हो गए. अमेठी में स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान अभय सिंह ने सपा पर सनातन, भर्ती और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आरोप लगाए. जानिए बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने क्या कहा.

ADVERTISEMENT

UP Politics News
सपा के तीन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज है और हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में भी जुट गई है. इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं. समाजवादी पार्टी के तीन नेताओं ने चुनाव से पहले झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. आज यानी 14 अक्टूबर को अमेठी में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान अभय सिंह ने मंच से समाजवादी पार्टी को छोड़ने की पीछे की वजह भी बताई. विस्तार से जानिए पूरी कहानी