उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी विधायकों और सांसदों की संख्या, जानें कब से UP में होंगे 606 विधायक और 120 सांसद

उत्तर प्रदेश में परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 606 और लोकसभा सीटों की संख्या 120 होने की संभावना है. साथ ही महिला आरक्षण बिल लागू होने से यूपी की कई हॉट सीटों का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. देश की सबसे बड़ी विधानसभा और सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में जनप्रतिनिधियों की संख्या और बढ़ने वाली है. चर्चा है कि परिसीमन के बाद यूपी में विधायकों की संख्या 403 से बढ़कर 606 और सांसदों की संख्या 80 से बढ़कर 120 हो जाएगी.