'समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट...अमित शाह जी को चिट्ठी...', यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ने किया बड़ा दावा!
UP Politics News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में जल्द बड़ी टूट हो सकती है और कई नेता बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में हैं. राजभर ने अमित शाह को कथित पत्र, खनन घोटाले और 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया. जानिए सपा के पलटवार और पूरे राजनीतिक घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी.
ADVERTISEMENT

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट का किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट के बाद महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में भी टूट की जो चर्चा थी, उसकी बयार अब उत्तर प्रदेश की ओर भी आया है. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकार राजभर के एक दावे ने सियासी पारा हाई कर दिया है. ओपी राजभर ने दावा किया है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी(सपा) में भी टूट होगी और पूरी सपा भाजपा में शामिल हो जाएगी. इस बयान के आने के बाद से ही हलचल तेज हो गई है और बयान सु्र्खियों में बना हुआ है. वहीं राजभर के इस बयान पर सपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी और उनके सहयोगी बौखलाए हुए है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.