UP Politics: कौन हैं पूजा शुक्ला? जो अखिलेश यादव के लिए कर रही हैं 'ब्राह्मण मैपिंग', 2027 चुनाव से पहले संभाला मोर्चा

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी की युवा नेता पूजा शुक्ला इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं. सीएम योगी को काला झंडा दिखाने से लेकर छात्र राजनीति, CAA-NRC आंदोलन, शंकराचार्य कार्यक्रमों की तैयारी और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण मैपिंग तक, जानिए कौन हैं पूजा शुक्ला और क्यों सपा उन्हें यूपी की राजनीति में बड़ा चेहरा बना रही है.

ADVERTISEMENT

SP Leader Pooja Shukla
SP Leader Pooja Shukla
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय समाजवादी पार्टी (सपा) के एक युवा और सक्रिय ब्राह्मण चेहरे की जमकर चर्चा हो रही है. यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि राजधानी लखनऊ में विपक्ष की राजनीति में 'गदर' काटने वाली युवा नेता पूजा शुक्ला हैं. जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामचरितमानस, शंकराचार्य, और ब्राह्मण राजनीति के जरिए 'पी' (पंडित) कार्ड खेल रहे हैं, तो जमीन पर 'पी' से पूजा शुक्ला लखनऊ में पूरी मजबूती से सक्रिय दिखाई दे रही हैं. वह लगातार ब्राह्मणों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के लिए फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रही हैं और अखिलेश यादव के लिए सूबे में 'ब्राह्मण मैपिंग' को मजबूत करने में जुटी हैं.