प्रेमी संग कमरे में थी महिला कांस्टेबल, तभी पहुंचा पति…दरवाजा खुलते ही मचा गया हंगामा!

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला सिपाही को उसके पति ने प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया. खास बात ये है कि तीनों की लोग यूपी कार्यरत हैं.

ADVERTISEMENT

प्रेमी संग कमरे में थी महिला कांस्टेबल तभी पहुंच गया पति
प्रेमी संग कमरे में थी महिला कांस्टेबल तभी पहुंच गया पति
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों कमरे में पकड़ लिया. दरअसल, महिला कांस्टेबल कमरे में प्रेमी के साथ थी. इसी बीच उसका पति वहां पहुंच गया और दरवाजा खटखटाने लगा. पत्नी ने जब दरवाजा नहीं खोला तो पति को शक हुआ और उसने पुलिस बुला ली. इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो प्रेमी को बाहर निकला. इस बीच गुस्साए पति ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. खास बात ये है कि ये तीनों ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं और अलग अलग जगहों पर तैनात हैं.