यूपी राज्यसभा चुनाव के 10 में से 8 सीटों पर BJP-NDA का पलड़ा भारी! 10वीं सीट पर हो सकता है बड़ा खेला
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. मौजूदा विधानसभा संख्या-बल के आधार पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के पास 8 सीटों तक पहुंचने का गणित है, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास मिलकर 2 सीटों के लिए पर्याप्त संख्या बताई जा रही है.जानिए यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा संख्या बल और 10वीं सीट पर संभावित समीकरण.
ADVERTISEMENT

UP Rajya Sabha Election 2026
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. राज्य के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है. मौजूदा समय में इन 10 सीटों में से 8 पर बीजेपी, एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट पर रहने वाली है, जहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच संख्या बल के साथ-साथ क्रॉस वोटिंग, छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका अहम हो सकती है. विस्तार से जानिए पूरी बात.
