यूपी की छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी! जानिए कौन होंगी पात्र और पूरी करनी होंगी कौन-सी शर्तें
UP Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी है. अब मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी मिलेगी, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. किन छात्राओं को मिलेगा लाभ, आय सीमा क्या है, सरकार कौन-कौन से खर्च उठाएगी और आवेदन कैसे होगा, यहां जानिए पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

यूपी में मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी
UP Free Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई. इसके तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी, जिससे उन्हें कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिले और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन भी मिले. ऐसे में चलिए जानते किन छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा और कैसे मिलेगा.
