घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर! UP-RERA ने एक साथ जारी किए सभी नियम, बिल्डर से एजेंट तक सब पर कसा शिकंजा

UP-RERA New Rules 2026: उत्तर प्रदेश में घर, फ्लैट या प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. UP-RERA ने 13 जुलाई 2026 तक किए गए सभी 12 संशोधनों को शामिल करते हुए रियल एस्टेट के सामान्य नियमों को दोबारा प्रकाशित किया है. जानिए घर खरीदारों, बिल्डर्स और एजेंट्स के लिए UP-RERA के नए नियमों की पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP RERA New Rules 2026
UP RERA New Rules 2026
Google CTA

अगर आप उत्तर प्रदेश में अपने सपनों का आशियाना या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (UP-RERA) ने रियल एस्टेट से जुड़े नियमों को पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी बनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने 13 जुलाई 2026 तक हुए सभी 12 संशोधनों को एक साथ मिलाकर उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सामान्य) विनियम, 2019 को फिर से प्रकाशित किया है. इन नए समेकित (Consolidated) नियमों से अब बिल्डर्स, एजेंट्स और घर खरीदारों के लिए अधिकार और जिम्मेदारियां बिल्कुल साफ हो गई हैं.