संभल: 4 लाख फॉलोवर वाली 'इंस्टा क्वीन' को गांव के 4 लोग भी नहीं करते पसंद, जानें क्यों इंफ्लूएंसर महक और परी से नाराज हैं उनके ही लोग
अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुई संभल की महक और परी को जमानत मिलने के बाद गांव वालों की भारी नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण उनकी हरकतों से गांव के बदनाम होने और माहौल खराब होने से बेहद परेशान हैं, और वे चाहते थे कि इन लड़कियों को जेल में ही रखा जाए.
ADVERTISEMENT

Mahak and Pari
सोशल मीडिया पर अपनी अश्लील वीडियो बनाकर फेमस हुई दो लड़कियां महक और निशा उर्फ परी को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें अपने ही गांव वालों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है. संभल के शाहबाजपुर कला गांव के लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इन लड़कियों की हरकतों ने उनके गांव को बदनाम कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें दूसरों के सामने अपने गांव का नाम बताने में भी शर्म आती है.