'बहन बेटियों की हिफाजत....तो क्या गला काट देंगे' मृतक आनंद के बिलखते परिजनों की गूंजी चित्कार, बोले- नासिर का एनकाउंटर हो

यूपी के संत कबीर नगर में सरेआम मर्डर से सनसनी. शादी में बहन-बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर दलित युवक आनंद की नासिर अली ने धारदार हथियार से हत्या का आरोप. इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात और बुलडोजर एक्शन की तैयारी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आनंद की हत्या के बाद मचा बवाल.
Google CTA

यह कहानी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के बखीरा थाना इलाके की है, जहां एक भाई को अपनी बहन-बेटियों की इज्जत की हिफाजत करने की इतनी भयानक कीमत चुकानी पड़ेगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था. महज एक हफ्ते पुराना विवाद, सब्जी मंडी का वो कोना और धारदार हथियार का वो जानलेवा वार... जिसने 26 साल के एक बेगुनाह दलित युवक आनंद की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दी.