UP: पुलिस भर्ती परिक्षा देने आई महिला अभ्यर्थी अकांक्षा के पति शिव कुमार के हत्यारे पकड़े गए, उन्होने जो कहानी बताई...
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा आकांक्षा के सामने उसके पति शिव कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई.
ADVERTISEMENT

यूपी से आया ऑनर किलिंग का मामला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. रामपुर मनिहारण इलाके में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकली छात्रा आकांक्षा के सामने ही उसके पति शिव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस ऑनर किलिंग मामले का खुलासा करते हुए सहारनपुर पुलिस ने मृतका के सगे मामा कर्मवीर, मां विमला और एक अन्य आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ है.