पहले नाक-कान छेदे फिर...शाहजहांपुर के जानू यादव का जीवन नर्क! रोते-रोते बोले- मेहमान बनाकर ले गए फिर ऑपरेशन कर बनाया किन्नर

Jaanu Yadav Kinnar Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने हिना किन्नर पर जबरन ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाने, धर्म बदलने और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, किन्नर ने भी युवक पर चोरी का काउंटर केस दर्ज कराया है.

ADVERTISEMENT

युवक ने अपने साथी पर लगाया जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का आरोप
युवक ने अपने साथी पर लगाया जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का आरोप
Google CTA

Shahjahanpur Jaanu Yadav Kinnar Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 18 साल के जानू यादव उर्फ सिमरन ने अपने साथियों पर जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवक का दावा है कि उसे हिना नामक एक किन्नर ने धोखे से बुलाया और उसके नाक-कान छेदे गए. जानू ने बताया कि इसके बाद उसका ऑपरेशन कर दिया गया. इतना ही नहीं पीड़ित ने आरोपी पर धर्म परिर्वतन का भी आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले में दोनों ही तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.