UP SIR List: 2027 के चुनाव से पहले 7 लाख वोट कटे, कहीं आपका नाम भी तो गायब नहीं? ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बाद 7 लाख से अधिक वोटर्स के नाम काट दिए गए हैं. मतदाता चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और नाम गायब होने पर दोबारा आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

SIR
SIR
google news

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (Special Intensive Revision - SIR) का काम पूरा हो चुका है. इस प्रक्रिया के बाद जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं. अनुमान है कि पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश में ही काटे गए हैं. जानकारी के मुताबिक, लगभग 7 लाख से अधिक नाम अब चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं. ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि क्या आप अभी भी वोट डालने के योग्य हैं या नहीं.